11:57 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को नमन कर किया माल्यार्पण

।************************************** उझानी बदायूं 14 अप्रैल। आज बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी के नेतृत्व में सब्जी मंडी स्थित आंबेडकर पार्क पहुंच कर बाबा साहेब को नमन कर माल्यार्पण किया। आज सुबह आंबेडकर पार्क पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत ने कहा का संविधान निर्माता बाबा साहब के योगदान को देश भूल नहीं सकता, हम सब को उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को ओर आगे ले जाना है। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख शिशु पाल सिंह शाक्य, केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार निगम के अध्यक्ष प्रभात राजपूत,युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत, सहकारी क्रय-विक्रय समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा, रेनू सिंह,करुणा सोलंकी, सुमन रानी,रजिया खान, राजीव गोयल,शंकर गुप्ता, संजीव गुप्ता,पवन वार्ष्णेय,देवेश गुलाठी,जमीर खान, प्रेमपाल कश्यप,बिशन वाल्मीकि, आदि मौजूद रहे।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस