11:56 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आज से मांगलिक कार्यों का श्रीगणेश, डांस के साथ बजेगी शहनाई

उझानी बदायूं 14 अप्रैल।
होली के बाद से लगा खरमास आज समाप्त हो रहा है। आज से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। बैंड-बाजों और बरात की शहनाई गूंजने लगेगी। मांगलिक कार्यों का श्रीगणेश होते ही बाजार में रौनक दिखने लगी है। कल रविवार को शहर की मुख्य बाजार में लोग कपड़ों, पगड़ी, बर्तन और अन्य सामान की खरीदारी करते दिखे। बरातघरों की बुकिंग भी लगातार हो रही है।

शुक्र के 16 मार्च से अस्त होने व खरमास लगने के कारण मांगलिक कार्यों जैसे शादीयों पर विराम लग गया था। करीब एक माह से थमी शहनाई की धुन के साथ डीजे का शोर अब सोमवार से फिर सुनाई देने लगेगा। आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि खरमास समाप्त हो गया है। इस बार आठ जून तक शादियों के शुभ लग्न है ,एक-दो दिन छोड़कर सभी तिथियों में मांगलिक कार्यों का मुहूर्त है। अप्रैल में 16, 18, 20, 24, 25 आदि तिथियों में मांगलिक कार्यों का मुहूर्त है। मांगलिक कार्य शुरू होते की बाजार में रौनक बढ़ गई है। शहर और कस्बों के बरातघरों की बुकिंग लगातार जारी है। कई तिथियों में तो लोगों को बरातघर ही नहीं मिल पा रहे हैं। बैंडबाजा की बुकिंग भी शिफ्ट के अनुसार करनी पड़ रही है।——————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस