11:57 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी पांच लाख के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित 5 पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदायूं 12 अप्रैल। नगर के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी तेजपाल शर्मा की पुत्री जूली ने अपने पति दीपक पुत्र महेश शर्मा निवासी गांव नसरौल थाना इस्लामनगर सहित पांच लोगों पर दहेज में 5 लाख ना लाने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जूली शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी शादी 4-2-2020 को काफी दान-दहेज देकर नसरोल निवासी दीपक से हुई। मिले दान-दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे,सास राजबाला, ससुर महेश,देवर बंटी,ननद ज्योति आऐ दिन पांच लाख लाने को मार-पीट करने लगे। पिछले साढ़े तीन साल से वह अपने मायके में ही है। ससुराल वाले बिना पांच लाख रखने को तैयार नहीं। तो थक-हार कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी है ‌।———————— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस