उझानी बदायूं 10 अप्रैल। उझानी व आसपास के गांवों में आज सुबह हुई हल्की बारिश व तेज हवाओं ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। क्योंकि गेंहू की फसल कट कर अभी घर नहीं आ पाई है। आज सुबह किसी को अपने भूसे की चिंता,कोई गेंहू की पूरी इक्ट्ठा करने की जुगत में दिखा। वहीं आसमान की ओर देख किसान यही कहता दिखा ईश्वर अब बस रहम कर। आज सुबह से बारिश व हवा ने गर्मी से तो लोगों को राहत दी, तापमान 5 डिग्री घटकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मगर किसानों की जान हलक में अटकी हुई है क्योंकि गेंहू अभी घर नहीं पहुंचा है। आज सुबह हल्की बारिश व हवा से गेंहू की फसल गिर गई किसानों का कहना है कि तेज बारिश हुई तो फ़सल सड़ने का खतरा है।आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। 
आज सुबह जब आसमान में काले बादल छाए व बारिश होने लगी तो कोई किसान भूसा ढकने में लगा कि उड़ ना जाऐ, कोई गेंहू की कटाई तेजी से करते दिखाई दिया कहीं गेंहू की पूरी इक्ट्ठा करते दिखाई दिया। हर कोई इसी जुगत में दिखाई दिया कि केसे भी गेंहू की फसल व जानवरों का भूसा सही सलामत घर पहुंच जाऐ। ——————–* राजेश वार्ष्णेय एमके।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

