1:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी जल निगम टेलीकॉम कंपनी ने शहर की सड़कें फुटपाथ खोदकर कर दिया बदरंग, कहीं बहता पानी तो कहीं उड़ती है धूल

उझानी बदायूं 3 अप्रैल। शहर को बदरंग करने में एक टेलीकॉम कंपनी व ने कैबिल डालने व जल निगम ने पाइप डालने को नगर की ज्यादातर सड़कें व फुटपाथ को खोदकर छोड दिया है, आलम यह है कि कहीं बर्बाद होता हे पानी तो कई सड़कों पर उड़तीं है धूल। ——————————————- आज सुबह स्टेशन रोड पर खुदाई करते वक्त पाइपलाइन फटने से सड़कों पर पानी बहने लगा। पास में मौजूद शक्ति मंदिर में पूजा अर्चना करने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी से होकर जाना पडा। पानी की बर्बादी होने पर ट्यूबवैल को भी बंद करना पडता है, जिसमें इन इलाकों की पेयजलापूर्ति पर भी असर पडता है।————————————- ——–*————–नगर के हलवाई चौक चोराहा से नखासा जाने वाली सडक पर नपा के कर्मचारियों को दस दिन लगे पाइपलाइन की लीकेज ढूंढने में। पाइपलाइन सही कर दी मगर ईंटें व मिट्टी ऐसे ही छोड़ दी गई। उससे गुजरने पर धूल उड़ती है। यही हाल बदांयू रोड,पंखा रोड,लिंक रोड का है ज्यादातर जगह लीकेज सही करने को गड्ढे ऐसे ही खुले छोड़ दिए गये है।—————————————————–

इस बाबत पूछने पर नगरपालिका के जल-कल प्रभारी तौसीफ अहमद ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज सही करने की जिम्मेदारी टेलीकॉम कंपनी व जल निगम की है, जल्द उन्हें नोटिस दिया जाएगा। व ईओ से बात कर कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। नखासा वाले मार्ग को जल्द सही करा दिया जाएगा।——————————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस