8:43 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

किसानों की समस्यायों का समाधान ना हुआ तो विधानसभा का घेराव करेंगे – पूनम पंडित

।*****/*/ उझानी बदांयू 11 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के गांव पटपरागंज में कांग्रेस की फायरब्रांड नेत्री इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रसाशन ने किसानों की समस्यायों का समाधान ना किया तो ग्रामीणों संग लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। आज दोपहर पटपरागंज में 24 दिन चले धरने व दो दिन चले आमरण अनशन के 9 मार्च को एसडीएम के द्वारा समाधान की घोषणा के बाद आज पटपरागंज पहुंची आल इंडिया महिला कांग्रेस की आब्जर्वर व आगरा प्रभारी पूनम पंडित ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस का जन्म ही सत्याग्रह के लिए हुआ है। मैं किसानों की समस्यायों के लिए ही कांग्रेस में आई। नरऊ व पटपरागंज की समस्यायों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ, प्रसाशन ने समाधान में हीलाहवाली की तो लखनऊ में पटपरागंज के ग्रामीणों संग विधानसभा का घेराव किया जाएगा। सत्याग्रह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। ,————**

विज्ञापन एक्सप्रेस