उझानी बदांयू 9 मार्च। पटपरागंज में जारी कांग्रेस के सत्याग्रह के 23 वें दिन सत्याग्रहियों
उपजिलाधिकारी सदर ने पटपरागंज सत्याग्रह स्थल पर आकर घोषणा की कि नगर पालिका का कूड़ा पटपरागंज में नहीं डाला जाएगा बल्कि बार्ड 10 में स्थित दूसरे एमआरएफ सेंटर में डाला जाएगा।
इसके साथ ही उपजिलाधिकारी ने जूस पिलाकर कांग्रेस प्रदेश सचिव का आमरण अनशन समाप्त कराया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव की उपजिलाधिकारी से वार्ता में यह सहमति बनी की उझानी नगर पालिका का कूड़ा अब पटपरागंज में नहीं डाला जाएगा। उझानी नाले के पानी से नरऊ , मलिकपुर ,मीलालनगला व अचौरा के किसानों की बर्बाद हुई फसलों के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
मांगों पर प्रशासन की कार्यवाही के बाद ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव से आमरण अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया। जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया।आज उनके आमरण अनशन का दूसरा दिन था।
अजीत यादव ने कहा कि उनके आमरण अनशन और सत्याग्रह के तीन मुद्दे थे। तीनों का प्रशासन ने समाधान किया । इसको उन्होंने पटपरागंज वासियों की जीत बताया । उझानी नाले के पानी को नरऊ गाँव में डालने की जगह भैंसोर नदी में डालने के प्रोजेक्ट को प्रशासन ने स्वीकृत करा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्रता से यह काम शुरू नहीं कराएगा तो फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने वादाखिलाफी की तो फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अजीत यादव ने कहा कि यदि किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो फिर से संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की चर्चित नेत्री ,अंतर्राष्ट्रीय शूटर और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर पूनम पंडित का ग्यारह मार्च को पटपरागंज का कार्यक्रम यथावत रहेगा। वे ग्यारह मार्च को दोपहर 12 बजे पटपरागंज में संविधान सम्मान सभा को संबोधित करेंगी।
आज सत्याग्रह व आमरण अनशन में मलिकपुर के पूर्व प्रधान अभिलाख सिंह ,वनवारी सिंह यादव , रामवीर शाक्य , गोपी कृष्ण यादव ,ओमवीर यादव ,प्रदीप सिंह ,पुत्तन यादव, अवनीश यादव , बृजेश यादव , सचिन यादव , हीरा लाल यादव , जसवंत यादव, सचिन यादव , जयवीर यादव ,अमरपाल, अतुल यादव , राघवेंद्र ,अवधेश , रामचरन , राघवेंद्र यादव , बंटी ,शेर सिंह , कन्हई समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे

।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

