।******* उझानी बदांयू 7 मार्च। नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज नगर पालिका के गेट पर प्रस्तावित धरने में ईओ अब्दुल शबूर को तीन सूत्रीय ज्ञापन सोंपा। आज नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका गेट पर पटपरागंज की कूड़े की समस्या को लेकर एक बजे से प्रस्तावित धरने के आवाह्न पर चंद ही कार्यकर्ताओं के आने से सिर्फ औपचारिकता ही निभाई गई ।

नगर पालिका के गेट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ईओ अब्दुल शबूर को तीन सूत्रीय ज्ञापन जिसमें पटपरागंज में कूडा ना डालने, खाली पड़े डंपिंग ग्राउंड में कूडा डालने के साथ ही आंदोलित पटपरागंज के ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की मांग की गई है। साथ में चेतावनी भी कि जल्द मांगों पर कार्रवाई ना हुई तो नगर पालिका के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाऐगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर, मुजाहिद रजा, प्रशांत शर्मा, वाजिद अली,राहत भाई, बीरेंद्र सिंह,वीरपाल, मुन्ना लाल, जावेद जाफरी मोजूद रहे।———————-+ राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

