7:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा मृतक आरक्षी के पिता को 75 लाख का चैक सौंपा।

बदांयू 5 मार्च।

बदायूँ के पुलिस कर्मी की असामयिक मृत्यु की दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग ने मृतक पुलिसकर्मी के परिवार की आर्थिक मदद की। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अजीत कुमार की अवकाश पर रहते हुए असामयिक मृत्यु के पश्चात उनके परिवार को बीमा राशि प्रदान की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह और विनोद कुमार सिंह मुख्य प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ने संयुक्त रूप से मृतक पुलिसकर्मी के पिता कमल व माता सुमन को 75 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह राशि पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दी गई, जिसमें सेवारत पुलिसकर्मियों की मृत्यु पर उनके परिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बीमा राशि प्रदान की जाती है।
स्वर्गीय अजीत कुमार के परिवार को यह आर्थिक सहायता उनके परिजनों को प्रदान की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा बृजेश कुमार सिंह ने परिवार को सांत्वना दी और उनकी सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस