उझानी बदांयू 5 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपने सगे भांजें कासगंज के सुनगढ़ी थाने के उलाईखैडा गांव निवासी सनी पुत्र जयसिंह के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि उसका भांजा शादी शुदा है फिर भी गांव में बोर्ड परीक्षा देने गई उसकी बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

