******* उझानी बदायूं 28 फरवरी। कल बदायूं एक्सप्रेस में” जल निगम ने 6 मीटर वीवीआईपी सडक सही कर,खोदकर छोड़ी शहर की फुटपाथ व सड़कें” शीर्षक से खबर प्रसारित की। बीती रात जल निगम ने नखासा बाजार की मस्जिद के समीप खुदाई कर छोडी नाली का निर्माण करा दिया। इसे लेकर लोगों ने बदायूं एक्सप्रेस को धन्यवाद दिया। कल बदायूं एक्सप्रेस ने जनहित की खबर प्रसारित की शाहजहांपुर की जल निगम की टीम ने पानी की पाइप लाइन डालने को पूरे शहर को होली से पहले ही बदरंग कर दिया। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। नखासा बाजार की मस्जिद को जाने वाली सडक की नाली को भी खोदकर ऐसे ही छोड दिया। जिससे कल से शुरू होने वाले रमज़ान में मस्जिद जाने वाले नमाजियों को दिक्कतों का सामना करना पडता। जल निगम ने बीती रात नाली को सही कराकर वहां फेली गंदगी को साफ करा दिया है।।———————** राजेश वार्ष्णेय एमके।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

