10:31 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से चार बैटरी चोरी कर ले गए चोर

पुलिस को दी तहरीर

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवर गांव । कस्बे में थाने से चंद कदम दूरी पर घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से चोरी चार बैटरी चोरी कर ले गए जिनकी कीमत लगभग 45 हजार रुपए थी । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।
कस्बे में आंवला बदायूं मार्ग थाने से चंद कदम दूरी पर वार्ड नम्बर 1 के अभिषेक पुत्र नत्थूलाल का ई-रिक्शा अपने घर के बाहर खड़ा था । जिससे वह बुकिंग पर चलाता था ।बीती रात अज्ञात चोर ई-रिक्शा में रखी चारों बैटरी चोरी कर ले गए । पीड़ित के अनुसार जिनकी कीमत लगभग 45 हजार रुपए थी । पीड़ित सुबह उठा तो ई-रिक्शा से बैटरी गायब थी तभी उसे चोरी का आभार हुआ ।जिसके बाद उसने बैटरी इधर-उधर तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका ।
अभिषेक ने शनिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।।

विज्ञापन एक्सप्रेस