4:16 am Sunday , 25 May 2025
BREAKING NEWS

दातागंज पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री की अशोभनीय फोटो लगाकर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

दातागंज पुलिस द्वारा पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्री की अशोभनीय फोटो एक साथ लगाकर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बदायूं के निर्देशानुसार चैकिंग/पैदल गस्त व रोकथाम जुर्म जरायम व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु व वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दातागंज के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक दातागंज के नेतृत्व मे आज दिनांक 17.02.2025 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा 01 आरोपी 1. चरन सिंह पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम भुडेली थाना दातागंज जनपद बदायूँ संबन्धित मु0अ0सं0 65/25 धारा 196/299/353/353(2) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम –
• चरन सिंह पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम भुडेली थाना दातागंज जनपद बदायूँ संबंधित मु0अ0सं0 65/25 धारा 196/299/353/353(2) बीएनएस

घटना का विवरणः –
• चरन सिंह पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम भुडेली थाना दातागंज जनपद बदायूँ द्वारा अपने मोबाइल के फेसबुक एकाऊंट से वर्तमान मा0 मुख्यमंत्री का अशोभनीय फोटो पूर्व मुख्यमंत्री के साथ लगाकर वायरल कर देना। जिससे धार्मिक भावना एव वर्ग व समुदायों के व्यक्तियों के मध्य वमनस्यता एवं शत्रुता की भावना उत्पन्न करना। जिससे ग्राम मे समुदायो के व्यक्तियो मे काफी रोष उत्पन्न होना।

गिरफ्तार करने वाली टीम थाना दातागंज जनपद बदायूं –
1. उ0नि0 श्री राकेश कुमार2. हे0का0 813 प्रमोद कुमार
3. का0 2022 पंकज कुमार

error: Content is protected !!