बदायूँ: 13 फरवरी। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक सोशल आडिट उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद पर जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर (डीएसएसी) के रिक्त पद को एक वर्ष की संविदा के आधार पर नियत मानदेय पर भरे जाने के लिए आयुक्त बरेली मण्डल बरेली के अनुमोदनोपरान्त जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि गठित चयन समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मण्डलायुक्त द्वारा नामित सदस्य डा० नरेन्द्र कुमार बत्रा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सदस्य व मुख्य विकास अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। उन्होंने बताया कि जनपद पर जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के रिक्त पद हेतु 17 फरवरी 2025 को कलेक्ट्रेट बदायूँ में अपरान्ह 12ः00 बजे से साक्षात्कार किए जाएंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

