1:26 pm Saturday , 31 May 2025
BREAKING NEWS

उझानी में बागेश्वर बाबा की तरह पर्ची निकाल समस्या का समाधान बताते, शिव किंकर जी महाराज का लगा दरबार ?

।******* उझानी बदांयू 3 फरवरी। नगर में श्री राम कथा के बाद अब अयोध्या से आऐ शिव किंकर जी महाराज के नाम से सुप्रसिद्ध पूज्य रवि शंकर मिश्रा जी का दिव्य दरबार सजा। नगर के कृष्णा मार्केट परिसर में रविवार को श्री राम कथा के उपरांत दिव्य दरबार शुरू हुआ। बागेश्वर बाबा की ही तरह शिव किंकर जी महाराज भी पर्चा निकालकर लोगों को उनकी समस्या का समाधान बताते हैं। दिव्य दरबार में अपना पर्चा निकलवाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि नगर के कृष्णा मार्केट परिसर में बीते दस दिनों से सामाजिक संत श्री रवि जी ‘समदर्शी’ महाराज की व्यासपीठ में श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है। जिसमें आज दसवें दिन अयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध संत श्री रवि शंकर मिश्रा “शिव किंकर जी महाराज” पधारे और अपना दिव्य दरबार लगाया। दिव्य दरबार में सबसे पहला पर्चा एक महिला का निकला। इसमें महाराज जी ने उनके बेटे के भविष्य से जुड़ी बातें, पारिवारिक समस्या और उसके समाधान के बारे में बताया। इसी तरह दर्जनों लोगों का पर्चा निकाला गया और महाराज जी ने समस्या-समाधान बताया गया।—————————————– बदायूं एक्सप्रेस ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं करता। मेरे राम सेवा समिति की आई विज्ञप्ति को प्रसारित किया है।————————————– राजेश वार्ष्णेय एमके।

error: Content is protected !!