1:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की धानी त्यागी ने हेदराबाद में ताइक्वांडो की नेशनल चैंपियनशिप के मार्च पास्ट में किया यूपी टीम का नेतृत्व

।******** ** उझानी नपा में सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी की बिटिया है धानी।———————————– उझानी बदांयू 28 जनवरी। उझानी नगर वासियों के लिए गोरव का पल है। बजह है नगर पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी की बिटिया धानी त्यागी जो नगर के एपीएम इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। धानी त्यागी की ताइक्वांडो खेलने में रूचि है। कल ताइक्वांडो की 7 वीं नेशनल चैंपियनशिप जो तेलंगाना प्रदेश के हेदराबाद में आयोजित हो रही है। उसमें खेलने गई गई धानी को मार्च पास्ट में उत्तर प्रदेश की टीम का लीडर बनकर नेतृत्व करने का गोरव प्राप्त हुआ। उसकी उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। धानी अपने कोच के साथ चेंपियनशिप में भाग ले रही है ।————————————— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस