9:01 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

समाज सेवी सुमित अग्रवाल के आवास पर विचार गोष्टी का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर समाज सेवी सुमित अग्रवाल के आवास पर विचार गोष्टी का आयोजन *

ककराला- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी सुमित अग्रवाल के आवास पर नगर के पत्रकार, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और समाजसेवियों की उपस्थिति में एक भव्य विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने की।

गोष्ठी में नगर की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई और समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। ककराला व्यापार मंडल के अध्यक्ष खालिद महमूद और उनकी टीम, हेल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों सहित सभी ने अपने विचार रखते हुए समाज के कल्याण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

कार्यक्रम में एकता, सहयोग और नगर के विकास को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस