।***/**/ उझानी बदांयू 21 जनवरी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के द्वारा महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के विभागाधक्ष डॉक्टर त्रिवेन्द्र सिंह को एपीएस कालेज में होने वाली एलएलबी परीक्षा केन्द्र के लिए केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महाविद्यालय में यह परीक्षाएं दिनांक 22.01.25 से प्रारम्भ होकर दिनांक 31.01.25 को समाप्त होंगी ।इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल, एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने डॉक्टर त्रिवेन्द्र सिंह को शुभकामनाए एवं बधाई दी । डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि एक बार पहले भी हमारे कॉलेज में बांके बिहारी कॉलेज का एलएलबी का परीक्षा केन्द्र रहा है उस समय भी हमारे द्वारा नकलविहीन परीक्षा कराई गई थी। डॉ.त्रिवेन्द्र कुमार सिंह वर्ष 2016 से लगातार एपीएम पीजी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर पद पर बने हुए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

