7:47 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

*उझानी कृषि उत्पादन मंडी परिसर से पल्लेदार की बाइक चोरी

उझानी बदांयू 21 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा के एक पल्लेदार की कृषि उत्पादन मंडी परिसर की थोक सब्जी मंडी से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी धर्म सिंह पुत्र दीपचंद ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि वह सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता है। 15 जनवरी की रात 8.30 पर केंटीन के पास खडी मेरी हीरो स्पलेंडर बाइक चोरी हो गई। मंडी गेट पर लगे सीसीटीवी चेक करने की कहा तो कर्मचारियों ने बताया कि केमरे खराब है। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस