।******* उझानी बदांयू 20 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक पुर निवासी अरमान पुत्र जमीर अहमद ने गांव के ही साहिब पुत्र मुंशी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखा है कि15-11-24 को मेरे वालिद जमीर अहमद को गांव के ही साहिब जबरिया अपने ट्रेक्टर के कटर में मोख लगवाने को ले गये। जहां उनका हाथ कट गया उस वक्त इलाज कराने की कह दिया मगर आज तक कोई रूपया नहीं दिया। उधार लेकर कहां तक इलाज कराऐ उनसे रूपए मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।——————— राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

