9:33 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मजदूर, किसान और गरीबों का हित भाजपा में ही सुरक्षित–अतेंद्र विक्रम सिंह

उसहैत क्षेत्र के कुंवर गांव में दातागंज के ब्लाक प्रमुख एवं विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के सुपुत्र अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भैया ने गरीबों को कंबल वितरण किया।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गरीब,मजदूर और किसानों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है।उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह दिन याद कीजिए जब सपा के लोग घोड़े पर सवार हो कर घूमते और जनता से दिन दहाड़े लूट करते थे।आज भाजपा सरकार में रात में भी हमारी माता बहिनें बेझिझक घूमती हैं वह गुंडे या तो जेल में हैं या फिर पलायन कर गए हैं।उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।उनके साथ तहसील एवं ब्लाक के अधिकारी एवं थानाध्यक्ष विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस