उझानी बदांयू 19 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के मजरा अल्लीपुर मढैया निवासी दिव्यांग 45 बर्षीय महेन्द्र पाल पुत्र रामौतार का शव बितरोई स्टेशन के रेलवे फाटक के समीप आज सुबह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया है। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक महेंद्र की हत्या की आशंका जताई है। बताया कि जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

