1:46 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाला

ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाला

बिल्सी। एक महिला ने पति समेत अपने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से बाहर निकलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल महिला का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। साथ ही घटना की जांच करने में पुलिस जुट गई है। थाना क्षेत्र के गांव पिंडौल निवासी हिरदेश कुमारी पत्नी उपेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी को करीब 12 वर्ष हो चुके है। उनका पति और ससुराल वाले आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहते है। बीती शुक्रवार की रात उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह घायल अवस्था में थाने पंहुची। जिसके बाद पुलिस ने हिरदेश कुमारी के स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस