उझानी निकली चटख धूप, ठंड से मिली राहत।**** उझानी बदांयू 18 जनवरी।
लगातार कई दिनों से पड़ रही ठंड ने शनिवार को लोगों को राहत दे दी। सुबह के समय हल्का कोहरा था और दिन में 10 बजे ही धूप खिल गई। चटख धूप निकलने से ठंड का प्रकोप काफी कम हो गया। बाजारों में रौनक देखी गई। लोगों के शरीर से कपड़ों का बोझ कम हो गया। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को बादल और कोहरा रहने की संभावना जताई है।
पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड की वजह से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर थे। लोगों के कपड़े तक भी नहीं सूख पा रहे थे। ऐसे में धूप निकलने के बाद लगभग हर घरों के छतों पर कपड़े आदि नजर आए। ठंड की वजह से सबसे अधिक परेशान तो बुजुर्ग व बच्चे थे। स्कूलों में छुट्टी के बाद भी बच्चे खेलकूद नहीं पा रहे थे। ऐसे में धूप निकली तो शहर से लेकर गांवों तक में बच्चे खेलते नजर आए तो बुजुर्ग भी धूप में बैठकर आनंद लेते दिखे। धूप निकली तो लोगों को राहत मिलने के साथ ही तापमान भी चढ़ गया।
मौसम पर्यवेक्षक ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 2.4 किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने व कोहरा रहने और पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

