।*************** नगर पालिका गेट के सामने बना चाट बाजार, खडी बाइकों से निकलने में दिक्कत उस पर घूमते आवारा गोवंश बने मुसीबत।—————————————– उझानी बदांयू 15 जनवरी 2025। नगर में आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर संरक्षित करने का नगर पालिका परिषद का दावा खोखला लगता है, बीती रात घने कोहरे में नगर पालिका गेट के सामने कछला एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि से लोटकर आ रहे बाइक सवार दो व्यक्ति सांड से टकराकर घायल हो गये। बताते चलें कि कोतवाली से नगर पालिका गेट के सामने चाइनीज फूड, टिक्की, गोलगप्पे के अनगिनत ठेले खोमचे लगने से रात को वहा जाम जैसे हालात होते हैं। बीती रात जबरदस्त कोहरा होने से नगर पालिका गेट पर चाट पकौड़ी खाने बालों की बेतरतीब खडी बाइक से सडक पर निकलने को जगह कम रहने से कादर चौक के निवासी सुमित 35 पुत्र रक्षपाल व राजू 30 पुत्र रामचंद्र नरऊ निवासी अपने रिश्तेदार की अंत्येष्टि कर कछला से लोटकर कादरचौक वापस जा रहे थे कि नगर पालिका गेट के सामने एक आवारा गाय से टकराकर घायल हो गये। वह तो दोनों की कोहरे की बजह से बाइक की स्पीड कम होने से चोट कम लगी। नगर पालिका परिषद के सामने ही अतिक्रमण उपर से आवारा गोवंश किसी दिन कोई बड़ा हादसा ना करा दें। नगर पालिका के जिम्मेदार अफसरों को सोचकर इस पर गहनता से विचार करना चाहिए।——————— राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

