बिसौली। फैजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खां ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चारा, दवा व पशुओं के रहने के लिए स्थान आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन इसरार खां ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी गोवंशों को समय से चारा दिया जाए और बीमार होने पर तत्काल पशु चिकित्सक को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेयरमैन ने गोवंशों के पोषण को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने तथा गौशाला में सुविधा अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की गोवंशों की सेवा एवं संरक्षण योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। इस दौरान मोहित गुप्ता, आमिर रजा, सुमित बाबू समेत केयर टेकर उपस्थित रहे।
i m khan
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
