6:01 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती में एएसपी ग्रामीण ने विवेचनाओं की समीक्षा की, बरोलिया मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी

बदायूं

उघैती में एएसपी ग्रामीण ने विवेचनाओं की समीक्षा की, बरोलिया मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी

केशव गुप्ता

बदायूं। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना उघैती का निरीक्षण कर थाने के सभी विवेचकों के साथ अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अर्दली रूम के दौरान एएसपी ग्रामीण ने विवेचकों से विभिन्न मामलों की प्रगति की जानकारी ली और विवेचनाओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में गंभीरता के साथ कार्रवाई करने तथा विवेचनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद सावन माह एवं आगामी धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत एएसपी ग्रामीण पुलिस टीम के साथ थाना उघैती क्षेत्र के गांव बरोलिया पहुंचे। यहां स्थित सिद्ध बाबा मंदिर तथा गांव में लगने वाले मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मेले के दौरान सतर्कता बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

j

विज्ञापन एक्सप्रेस