1:53 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ यात्रा पर तमन्ना मलिक का बयान—‘बुर्का किसी के बाप की जागीर नहीं’

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक एक बार फिर कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। तमन्ना अपने पति अमन त्यागी और एक अन्य महिला के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद के डासना मंदिर तक कांवड़ यात्रा कर रही हैं।

बुर्के को लेकर तमन्ना मलिक ने कहा, “बुर्का किसी के बाप की जागीर नहीं है, यह सबकी अपनी मर्जी है।” उन्होंने कहा कि देश संविधान के हिसाब से चलता है और संविधान लोगों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी देता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस