11:22 am Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

योगी की हाई लेवल बैठक आज, कानून व्यवस्था और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की होगी समीक्षा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानून व्यवस्था को लेकर अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में आगामी त्योहारों और कांवड़ यात्रा की तैयारियों के साथ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बैठक में प्रदेशभर के ADG, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी (DM), पुलिस कमिश्नर, SSP और SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। ADG कानून व्यवस्था अमिताभ यश भी बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और शांतिपूर्ण ढंग से पर्वों के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस