उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ₹1 लाख के इनामी बदमाश फुरकान को मार गिराया। यह मुठभेड़ रंगाना गांव के जंगल में हुई।
पुलिस के अनुसार, फुरकान वर्ष 2014 में कैराना के कारोबारी विनोद सिंघल की हत्या के मामले में प्रमुख आरोपी था और उस समय वह कुख्यात मुकीम काला गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि फुरकान लंबे समय से वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
