बदायूं
अटेना श्मशानघाट तिराहे से अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, उसहैत पुलिस की कार्रवाई
केशव गुप्ता
बदायूं/उसहैत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उसहैत पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना उसहैत पुलिस ने अटेना श्मशानघाट तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर (पौनिया) तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उसहैत पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
