बदायूं। जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी में हत्या के एक मुकदमे में वांछित आरोपी की थाना बिनावर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के मामले में चल रही विभागीय जांच में दो और पुलिस उपनिरीक्षकों पर कार्रवाई की गई है।
इस मामले की जांच पहले अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूं को सौंपी गई थी। जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था तथा प्रभारी निरीक्षक बिनावर को लाइन हाजिर किया गया था।
अब अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूं द्वारा की गई विस्तृत जांच में थाना फैजगंज बेहटा पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार एवं थाना मूसाझाग पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को भी दोषी पाया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार मामले में विभागीय कार्रवाई जारी है और प्रकरण की जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
