10:18 am Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

चंदौली: पत्नी के प्रेम संबंध के बाद पति ने कराई दोनों की शादी, मामला बना चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय सरिता और 21 वर्षीय अजय गुप्ता के बीच कथित प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब एक वर्ष पहले ट्रेन में हुई थी, जहां अजय मूंगफली बेचता था। इसके बाद दोनों संपर्क में आए और साथ रहने का फैसला किया।

मामले की जानकारी होने पर महिला के पति जीवनाथ ने सामाजिक सहमति के बीच दोनों का विवाह करा दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने तीन बच्चों को अपने साथ ले जाने से भी इनकार कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस