11:08 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

चार दिन के विधानसभा सत्र पर अखिलेश यादव का तंज, सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चार दिवसीय मॉनसून सत्र को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि “चार दिन की सरकार बची है, इसलिए विधानसभा का सत्र भी चार दिन का ही रखा गया है।”

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पहला दिन श्रद्धांजलि, दूसरा दिन अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर जवाबदेही से बचने, तीसरा दिन छात्र आंदोलन से जुड़े सवालों से बचने और चौथा दिन अन्य विवादों के बीच जल्द सत्र समाप्त करने में निकल जाएगा। यह बयान विधानसभा सत्र की अवधि को लेकर सरकार पर राजनीतिक हमला माना जा रहा है

विज्ञापन एक्सप्रेस