उझानी: नाबालिग के लापता होने में पिता ने गांव के 5 लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज।
उझानी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।
उझानी-बदांयू 2 अगस्त।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के लापता होने के मामले में पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही 5 लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता के अनुसार 19 जुलाई को दोपहर उनकी 19 वर्षीय बेटी उझानी बाजार गई थी। उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव का ही एक युवक अपनी पत्नी, भाई, बहन और बहनोई के साथ मिलकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है।
पिता की तहरीर पर कोतवाली उझानी में मामला दर्ज किया गया है। FIR में गांव निवासी सुधीर पुत्र कुंवरपाल, अजय उर्फ सोल्जर पुत्र कुंवरपाल, कुंवरपाल पुत्र द्वारिका प्रसाद, चन्द्रवती पत्नी कुंवरपाल और नीरज पत्नी नामालूम को नामजद किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र को सौंपी है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं । जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
