उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रेमिका से मिलने गए युवक नफीस की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमिका सितारा और उसके दोनों भाइयों उवैस व साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, नफीस अपनी प्रेमिका के घर गया था। इसी दौरान लड़की के भाइयों ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान प्रेमिका की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी आरोपी बनाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
