श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में सावन माह के पावन अवसर पर विद्यालय में एल.के.जी. एवं यू.के.जी. कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए “सावन की विशेषताएँ” विषय पर एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि आयोजित की गई। इस गतिविधि को एल.के.जी. और यू.के.जी. की अध्यापिकाओं ने बच्चों से उत्साहपूर्वक पूर्ण कराया।
गतिविधि के माध्यम से नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को सावन माह के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्व के बारे में सरल और रोचक ढंग से जानकारी दी गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी रुचि और सीखने की भावना का परिचय दिया।
विद्यालय परिवार इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक जागरूकता एवं रचनात्मकता का निरंतर विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
