11:32 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

अमित शाह के इस्तीफे की मांग तेज, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने राहुल गांधी का किया समर्थन

NEET पेपर लीक आंदोलन के बाद दिल्ली से लौटे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि 20 जुलाई को छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का आदेश गृह मंत्री स्तर से दिया गया था।

अभिजीत दिपके ने लोकतंत्र, न्यायपालिका और दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनके आरोपों पर गृह मंत्रालय या दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस