4:27 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेसवे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत

सिलहरी/बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गंगा एक्सप्रेसवे स्थित कोटा प्वाइंट पर बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल ने अपने समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं जोरदार नारेबाजी के साथ अखिलेश यादव का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस