5:48 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सावन की धूम: उझानी के बाजारों में सजीं रंग-बिरंगी राखियां, कारोबार तेज

विदेश, फौज में या दूर देश रहने वाले भाईयों को राखी खरीद रही बहने।

उझानी-बदांयू 30 जुलाई।

सावन माह शुरू होते ही रक्षाबंधन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं। दूसरे शहरों और विदेश में रहने वाले या फौज में सेवा देने वाले भाइयों को समय से राखी भेजने के लिए भी अभी से खरीदारी शुरू हो गई है।

शापिंग सेंटर, कछला रोड सहित प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगी राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। इस बार बच्चों के लिए कार्टून, एलईडी और म्यूजिकल राखियों के साथ युवाओं के लिए सिल्वर फिनिश, रुद्राक्ष, स्टोन और डिजाइनर राखियों की अच्छी मांग है। पारंपरिक मौली और धार्मिक प्रतीकों वाली राखियां भी पसंद की जा रही हैं।

व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष राखियों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सामान्य राखियां 10 से 30 रुपये, डिजाइनर राखियां 50 से 300 रुपये और प्रीमियम गिफ्ट पैक 500 रुपये या उससे अधिक कीमत पर उपलब्ध हैं।

कारोबारियों का कहना है कि दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली और आगरा से नई डिजाइनों की राखियां बाजार में पहुंच रही हैं। दुकानदार अन्नू वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार बाजार में राखियों की बेहतर रेंज आई है और बिक्री भी अच्छी हो रही है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस