10:35 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के विकास को नई गति मिलेगी- विश्वजीत गुप्ता

बदायूं। उझानी से लखनऊ तक सीधी रेल सेवा शुरू होने की संभावनाओं को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस संबंध में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के पुत्र विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि यह रेल बदायूं के विकास को नई गति मिलेगी और व्यापार, शिक्षा तथा आवागमन के क्षेत्र में लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा जनपद के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल सेवाओं के विस्तार में भी केंद्रीय मंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उझानी-लखनऊ सीधी ट्रेन का प्रस्ताव भी शीघ्र साकार होगा, जिससे बदायूं जिले के लोगों को बेहतर रेल संपर्क की सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस