6:30 pm Friday , 24 July 2026
BREAKING NEWS

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, अटैना घाट का किया निरीक्षण

बदायूं। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना उसहैत क्षेत्र के अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, यातायात संचालन सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी दातागंज आशेषनाथ सिंह, थाना प्रभारी उसहैत देवेन्द्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस