प्रतियोगिताएं -चौथा दिन
कुमारी राधिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
चौथे दिन हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता
आचार्य संजीव रूप कर रहे हैं बच्चों का निर्माण : आचार्य तृप्ति आर्य
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य संस्कारशाला गुरुकुल के बच्चों की प्रतियोगिता का चौथा दिन योग व्यायाम प्रतियोगिता को समर्पित रहा । शाला के बच्चों ने बहुत ही सुंदर ढंग से अपने प्रदर्शन को रखा । कुमारी राधिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 से अधिक दुर्लभ आसन लगाए और प्रथम स्थान प्राप्त किया । नौ प्रकार के आसन लगाने के लिए कुमारी मधु आर्य को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ तथा नीरज आर्य को आठ प्रकार के योगासन लगाने के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।कुमारी आराध्या को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ । आर्य संस्कारशाला की शिक्षिका आचार्या कुमारी तृप्ति आर्य ने कहा ‘आर्य संस्कारशाला के संस्थापक संचालक आचार्य संजीव रूप ने बच्चों को बहुत ही मनोयोग से योग प्राणायाम व्यायाम यज्ञ आदि से जोड़ा है यही कारण है कि बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं ! कल बच्चों की भाषण एवं गायन प्रतियोगिता होगी ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
