8:10 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से बीएससी की कक्षाओं का शुभारंभ, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में नए शैक्षिक सत्र से बीएससी की कक्षाओं का शुभारंभ हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। अब विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस उपलब्धि का श्रेय बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के निरंतर प्रयासों को दिया जा रहा है। उनके प्रयासों से अब क्षेत्र में ही विज्ञान संकाय की पढ़ाई उपलब्ध हो गई है, जिससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

महाविद्यालय पहुंचे विधायक हरीश शाक्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में नए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि “बिल्सी विधानसभा विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और आगे भी शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”

बीएससी कक्षाओं के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, पूर्व कोषाध्यक्ष विवेक राठी, पीयूष राठी, पूर्व नगर अध्यक्ष गगन राठी, नगर महामंत्री अमित मिश्रा, संजीव वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, पिंकू श्रीवास्तव, मुकेश चौहान, हरिओम, सौरभ कुमार, रामवीर शाक्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस