26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस मनाया गया
आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस समारोह जिलाधिकारी कार्यालय, बदायूँ में शहीद स्मारक वाटिका में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरूण कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बदायूँ थे। ले० कर्नल संदीप सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, बदायूँ ने समारोह का संचालन किया। और वीरगंना श्रीमती गुड्डो देवी को कारगिल युद्ध में पेराशूट रेजिमेन्ट के शहीद सैनिक हवलदार हरिओम सिंह को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु निवेदन किया।
इसके बाद श्री अरूण कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बदायूँ ने उनके साहस एवं बलिदान को याद करते हुये उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया। और उक्त शहीद सैनिक की पत्नी श्रीमती गुड्डो देवी को शॉल भेट कर, उन्हें सम्मानित किया। और बताया कि कारगिल युद्ध विश्व की सबसे लम्बी लड़ाई थी जिसमें हमारी तीनों सेनाओं ने दुशमनों को खदेड़कर देश की सबसे बड़ी जीत हासिल की। ऐसे वीर जवानो/शहीद सैनिको एवं वीर नारियों को हार्दिक नमन करता हूँ।
इस समारोह में श्री प्रवीन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, बदायूँ ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से सम्बन्धित समस्याओं का निवारण करने हेतु आश्वासन दिया। ऑ सब ले० सतीश चन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष ने कारगिल युद्ध में सैनिक/शहीद सैनिक के त्याग और वलिदानो को याद किया। सूबे० मुनेश सिंह ने नमन सर्विस के सम्बन्ध में पूर्व सैनिको/आश्रितों को बताया कि कोई भी पेंशन सम्बन्धी समस्या हो तो ऑन लाइन आवेदन करवा सकते है जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, व जन्मतिथि तथा अन्य संशोधित आदि। अन्य मान्यगण पूर्व सैनिको ने भी कारगिल विजय दिवस पर सैनिको की बहादुरी पर चर्चा की। इस अवसर पर लगभग 100 पूर्व सैनिक/ आश्रित उपस्थित थे।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
