इस्लामनगर में महाराज दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किया प्रतिमा का अनावरण
इस्लामनगर (बदायूं)। कस्बे में महाराज दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर प्रजापति समाज द्वारा सोमवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों, आकर्षक झांकियों और युवाओं के उत्साह ने पूरे कस्बे को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने महाराज दक्ष प्रजापति की लगभग पांच फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं भाजपा नेता डीके भारद्वाज ने महाराज दक्ष प्रजापति की प्रतिमा का पूजन-अर्चन एवं आरती कर संयुक्त रूप से किया।
शोभायात्रा प्रजापति स्ट्रीट, बहजोई बस स्टैंड रोड से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः बहजोई बस स्टैंड पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में काली अखाड़ा, भगवान भोलेनाथ एवं शिवलिंग की झांकी, महाराज दक्ष प्रजापति की भव्य झांकी, चाक चलाते कुम्हार की जीवंत झांकी, शिव तांडव रोड शो, भक्त सेना, डीजे पर झूमते युवा तथा बैंड-बाजों की मधुर धार्मिक धुनें मुख्य आकर्षण रहीं।
कार्यक्रम में चन्दौसी की भाजपा नेत्री अंजू प्रजापति, डीसीबी डायरेक्टर हितेंद्र शंखधार, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान, जय कुमार मोन्टू, नामित सभासद अंकित वार्ष्णेय (बिट्टू), मंडल महामंत्री अंकित वार्ष्णेय तथा सम्भल के यूट्यूबर गायक बिजेंद्र राणा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के आयोजन में अध्यक्ष करन प्रजापति सहित रवि प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, आकाश प्रजापति, राजीव प्रजापति, मुकेश प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति, भोला प्रजापति, सूरज प्रजापति, गिरीश प्रजापति एवं प्रजापति समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक नारों, भक्ति संगीत और आकर्षक झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा ने कस्बे में सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
