लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर के छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कानून परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अमित शाह ने कहा, “मोदी सरकार हमारे छात्रों के भविष्य को खतरे में डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। दोषियों को कानून की पूरी सख्ती का सामना करना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के हितों की रक्षा और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
