।
बदांयू 30 जुलाई।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुंडिया धुरे की के पास 24 जुलाई को हुए सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। बाइक से दावत में जा रहे पिता-पुत्र की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार 24 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे चिरौंजी लाल अपने पुत्र मनोज के साथ बाइक से चंदौसी स्थित बेटी ममता देवी के घर दावत में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया।
दिल्ली के अस्पताल में 5 दिन से चल रहे उपचार के दौरान बुधवार रात पिता-पुत्र दोनों ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को जब दोनों के शव गांव पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
फैजगंज बेहटा पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से आरोपी चालक फरार है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
