5:53 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

हटाए गए विद्युत कर्मियों को वापस ले सरकार-हर्षवर्धन

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पूर्व नोटिस के तहत शक्ति भवन लखनऊ पर चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली जनपद बदायूं के कार्यालय के समक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष इं.हर्षवर्धन एक दिवसीय क्रमिक अनशन पर बैठ गएl सूचना पर विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन में खलबली मच गईl प्रदेश उपाध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदया बिसौली,बदायूं के माध्यम से अनशन स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार मोहम्मद हारिश को सोपा l यहां संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन ने अपने ही आदेश दिनांक 15 मई 2017 का उल्लंघन कर 25000 हजार विद्युत संविदा कर्मचारियों को कार्य से हटा दियाl जिसकी वजह से काम का दबाव बड़ा है और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैl हटाए गए कर्मचारियों को सरकार वापस ले अन्यथा आंदोलन जारी रहेगाl उन्होंने यह भी बताया की 22 अप्रैल से 28 जुलाई 2026 तक तक पूरे प्रदेश में 49 दिनों में 56 दुर्घटनाएं हुई है जिसमें 30 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है और 26 गंभीर रूप से घायल हुए हैंl सरकार एवं ऊर्जा प्रबंधन को इस पर रोक लगानी चाहिएl इस दौरान इं.हर्षवर्धन,प्रदीप कुमार,धर्मवीर,वीरेंद्र कुमार,गौरव कुमार,सीमांत, नंदलाल,सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहेl

विज्ञापन एक्सप्रेस