वजीरगंज बदायूं
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रोटा निवासी सफाई कर्मचारी अगर पाल पुत्र नेक राम जो की क्षेत्र के ही गांव सराेरिया मे कार्यरत है सोमवार को ड्यूटी कर वापस अपने गांव लौट रहा था परिजनों से हो रहे विवाद को देखकर रुक गया और बीच बचाव करने लगा इसी बीच हमलावरों ने सफाई कर्मचारी के दाएं पैर में गोली मार दी जिससे आफातरफी का माहौल पैदा हो गया हमलावर धमकी देकर फरार हो गए सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को वजीरगंज सीएचसी भेजा जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया घटनास्थल पर पहुंचकर सीओ बिसौली नाम मौका मुआईना के साथ थाना पुलिस को हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया है
परिजनों के अनुसार गांव का ही एक युवक गोलू अगर पाल के परिवार की बच्ची को ब्लैकमेल करना चाह रहा था जिस पर बच्ची के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया जिससे वह आग बबूला हो गया और देख लेने की धमकी देने लगा इसकी जानकारी गोलू ने बदायूं निवासी अपने जीजा अभिषेक को दी अभिषेक अपने साथ अन्य साथियों को लेकर गांव रोटा की पुलिया एमएफ हाईवे के सभी पहुंचा और अगर पाल के परिजनों को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया इसी बीच दोनों तरफ से बातचीत करते हुए विवाद बढ़ गया इसी वक्त अगर पाल अपनी ड्यूटी पूरी कर गांव की तरफ मुड़े ही थे की परिजनों और भीड़ को देखकर रुक गए और विवाद को शांत करने का प्रयास करने लगे लेकिन हमलावरों ने सफाई कर्मचारी अगर पाल के दाएं पैर में गोली मार दी जिससे आफातरफी का माहौल पैदा हो गया हमलावर धमकी देकर अपने वाहनों से फरार हो गए घायल के परिजनों ने इसकी जानकारी वजीरगंज पुलिस को दी घटनास्थल पर तुरंत पहुंची थाना पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से वजीरगंज सीएचसी पर भेजो जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बदायूं जिला अस्पताल रेफर किया गया घटनास्थल का सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव ने मौका मुआईना कर थाना पुलिस को हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
